प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर्न माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल के भाई स्व. सुदामा लाल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर्न माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल के भाई स्व. सुदामा लाल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। माहरा ने उनकी सेवाओं को सराहा और उन्हें कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में स्मरण किया। उन्होंने उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों को संवेदना जताई। सुदामा लाल के निधन पर प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, सलाहकार अमरजीत सिंह, महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी गुरू, महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, मोहन काला, सुलेमान अली, गोपाल सिंह गडिया, विरेन्द्र पंवार आदि ने भी शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दुःखद घटना में राज्य के राजनैतिक और सामाजिक वर्ग ने साझा किया।

Ad

सम्बंधित खबरें