ढिकुली स्थित दो रिसॉर्टों में बने दो मजारों को प्रशासन ने ध्वस्त किया

रामनगर: अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को तहसील रामनगर के ग्राम ढेला और ग्राम ढिकुली स्थित दो रिसॉर्टों में बने दो मजारों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार रामनगर, पुलिस विभाग के एसएसआई यूनुस खान, एसआई गगनदीप और एसआई सुनील धानिक की मौजूदगी में की गई।

प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि उक्त रिसॉर्टों में धार्मिक स्थलों का अवैध निर्माण किया गया है, जिनमें मजारें शामिल थीं। रिसॉर्ट स्वामी की ओर से प्रशासन को सहयोग प्रदान किया गया और उनके अनुरोध पर संबंधित मजारों को हटाया गया।

यह कार्रवाई अवैध निर्माणों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की लगातार कोशिशों का हिस्सा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad

सम्बंधित खबरें