सनातन संस्कृति के आधार हैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम -चंद्रिका 

हल्दूचौड़। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्त्वाधान में हल्दूचौड़ की पौराणिक  श्री रामलीला का शुक्रवार देर रात्रि विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री चंद्रिका बिष्ट ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुमका  व्यापार मंडल के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट एवं सुराज सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही अतिथियों ने श्री राम के जीवन चरित्र से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

आदर्श प्राथमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित  श्री रामलीला का शुभारंभ के दिन स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति से वाहवाही लूटी।

इस मौके पर भाजपा नेत्री  चंद्रिका बिष्ट ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे जीवन और सनातन संस्कृति के आधार है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर जीवन की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। कहा कि रामलीला हमें हर रिश्ते को पवित्रता के साथ निभाने की सीख देती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के सभी आयोजकों को बधाई दी और रामलीला मंचन की सफलता की कामना की।

इस मौके पर ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला ने कहा कि भगवान श्री राम की लीला हमें सद्दमार्ग पर चलने को प्रेरित करती है। भगवान श्री राम की लीला असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कहा कि आज के युग में पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए रामलीला जैसे आयोजन बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित बिष्ट ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला चंद्रा परगाई देवेंद्र तिवारी हेम दुमका सुरेश जोशी बंटी तिवारी सुमित जोशी जगदीश कांडपाल महेश जोशी समेत सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

 

Ad

सम्बंधित खबरें