रुद्रपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

रुद्रपुर   सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जनपद के विभिन्न कार्यालय में भी शपथ दिलाई गई।

डीएम ने सरदार बल्लभ भाई को नमन करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयन्त करेंगे।शपथ को देश की एकता की भावना से ले रहेहैं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। शपथ में अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Ad

सम्बंधित खबरें