सब इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला।

हल्द्वानी। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम में तैनात सब इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम में शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे सरकारी आवास में सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह बोहरियाल (54) का शव फंदे पर लटका मिला। बसंत सिंह सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में रेडियो ऑपरेटर पद पर तैनात थे। वह मूलरूप से पिथौरागढ़ के बेरीनाग स्थित अनौली के निवासी थे।

जब आवास के आसपास के लोगों ने बसंत को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना ग्रुप केंद्र के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने मामले की जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें