रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलटी

8 यात्री घायल

पौड़ी। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलटगई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

दरअसल, सोमवार को नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज की बस श्रीनगर में देवप्रयाग बछेलीखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बस में 34 यात्री सवार थे, जिसमें से 8 को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। देवप्रयाग पुलिस ने हादसे में घायल सभी 8 यात्रियों को रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया है। बस में सवार सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

Ad

सम्बंधित खबरें