देहरादून। जिला मुख्यालय पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम ने जिस विश्वास के साथ मुझे प्रत्याशी घोषित किया है, उस विश्वास के साथ जनता के बीच आया हूं। छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट दिया। यह मेरे लिए गौरव का क्षण है। देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अहम दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल होगी। जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मेरी और पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं व जनता पर है। कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश है वह विजन विहीन और नैतिक आधार विहीन राजनीति कर रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय पौड़ी के विकास में नया आयाम साबित होगा। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जो यहां की आर्थिकी को मजबूत बनाएगा। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, थराली विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को हरेला पर्व के दौरान किए गए वृक्षारोपण का डॉक्यूमेन्टेशन अनिवार्यतः करने के निर्देश दिए*
July 10, 2024
प्रशासन की टीम ने लालडांठ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया
July 10, 2024
अगर कोई परीक्षा के दौरान नकल करते या अनुचित साधन का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी – मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी*
July 10, 2024
लिब्बरहेडी में घटी गोलीकांड एवं बूथ कैप्चरिंग की घटना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय
July 10, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली स्थित बुराड़ी, हिरंकी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्री केदारनाथ मंदिर ( दिल्ली ) का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया।
July 10, 2024
पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से हुआ भूस्खलन
July 10, 2024
उफनती डिमरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत
July 10, 2024