मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर ‌शिनाख्त कराई। कमलुवागांजा स्थित जीएसजी क्रिकेट ऐरीना के पास गुरुवार को कुछ लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। जिससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी गई। एसओ पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतारकर लोगों से शिनाख्त कराई गई। शव की पहचान 47 वर्षीय तारा देवी पत्नी ललित सिंह के रूप में हुई। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 26 मार्च से लापता थी। उसके दो बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। एसओ जोशी ने बताया कि शव की कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। कई दिन पुराना शव होने की वजह से सड़ गया था। परिजनों ने बताया कि तारा देवी पिछले पांच साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। पति ललित सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तारा 26 मार्च को अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने 30 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की।

Ad

सम्बंधित खबरें