पुलिस उपाधीक्षक ने निभाया मानवता का फर्ज

पिथौरागढ़। मित्रता सेवा सुरक्षा को पिथौरागढ़ पुलिस साकार करती नजर आ रही हैं। आज एक युवती गिरकर घायल हो गई जिसके कारण उसका काफी खून बहने से O- (negative) blood की आवश्यकता थी। इस बात की
सूचना मिलते ही स्वयं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ ने रक्त दान कर मानवता का फर्ज निभाया।
आज पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि जिला अस्पताल में एक युवती का इलाज चल रहा है, जो गिरकर घायल हो गई है तथा ओ ब्लड की आवश्यकता है। ओ नेगेटिव ब्लड मिलने में काफी परेशानी हो रही थी। यह सुनकर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा स्वयं अस्पताल पहुंचकर रक्त दान किया। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अन्य पुलिस कर्मियों व आम जनमानस को रक्त दान करने हेतु प्रेरित किया गया।

Ad

सम्बंधित खबरें