उत्तराखंड में अग्निवीरोंं को सरकार अब आरक्षण देगी।

देहरादून। उत्तराखंड में अग्निवीरोंं को सरकार अब आरक्षण देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दाैरान इसकी घोषणा की। सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने पहले ही निर्णय लिया था कि प्रदेश के अग्निवीरों को सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी। सरकार उन्हें आरक्षण भी देगी। अगर जरूरी होगा तो इसके लिए एक्ट भी बनाया जाएगा। कहा कि प्रदेश में हरेला पर पचास लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके अलावा भी उन्होंने सरकार के कुछ फैसलों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की माता ने भी एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें