उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का स्रोत है। इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं करता है। तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा। जो कि बरसात में बड़ी आपदा का रूप ले सकता है।
सम्बंधित खबरें
पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत मल्ली में बाइक गहरी खाई में गिरने से बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत
July 18, 2024
उत्तराखंड के जोशीमठ में एक धार्मिक आयोजन में ढोल न बजाने पर जुर्माना लगाने से अनुसूचित और सवर्ण जाति के ग्रामीणों के बीच विवाद
July 18, 2024
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये
July 17, 2024