देर रात दर्दनाक हादसा-पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। दो लोगों की मौत

नैनीताल जिले में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर रविवार रात 11:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी।

 

हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

 

वहीं मंजू कठायत, बालम सिंह, कंचन (12), सौरभ (15), हेमा देवी (25), पुष्पा बोहरा (29), सूरज कठायत (15), पना देवी (40), प्रभा कठायत (20), दीपा देवी (20), प्रभा बोहरा (32), कुंदन बोहरा (35), पिंकी बोहरा (32), और चंद्रा (16) निवासी पल्सों गांव और वर्धो गांव घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को सीएचसी लाया गया। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे।

 

मृतक-

1- उमेद सिंह पुत्र टीका सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम- नैनीचक तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल

2- मीनाक्षी बोहरा पुत्र भागवत सिंह उम्र 15 निवासी खैराली बंगा तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल

Ad

सम्बंधित खबरें