मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है, हालांकि इस संबंध में कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, और यहां का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने की संभावना है।उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप से पसीने छूट रहे हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो इन तीन पर्वतीय जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, साथ ही यह खेती-किसानी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से सैलानी हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के साथ ही सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है, और तेज धूप में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें