देहरादून 26 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन देहरादून में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलायी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
अभय शर्मा उर्फ हनी हत्याकांड में वांछित आरोपी को धर दबोचा*
December 26, 2024
राज्य के 13 निकायों में पहली बार छोटी सरकार चुनी जाएगी
December 26, 2024
घोलतीर सुरंग में काम रहे दो मजदूरों के ऊपर मलबा गिरने एक की मौत
December 26, 2024
बस दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक पांच लोगों की मौत
December 26, 2024
भीमताल बस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा मृतकों की संख्या 4 हो गई
December 25, 2024
विभिन्न अस्पतालों से लम्बे गयाब चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त
December 25, 2024