उत्तराखंड में निकाय चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच दलबदल की राजनीति ने जोर पकड़ा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच दलबदल की राजनीति जोर पकड़ती जा रही है। कांग्रेस के मुख्य बाजार क्षेत्र से पार्षद पद के प्रबल दावेदार मनीष गोस्वामी ने विधायक शिव अरोरा और भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सदस्यता ग्रहण की।

भा.ज.पा. की सदस्यता ग्रहण करने के बाद, विधायक शिव अरोरा ने मनीष गोस्वामी और उनके समर्थकों का माला पहनाकर भा.ज.पा. परिवार में स्वागत किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मनीष गोस्वामी मुख्य बाजार में मजबूत पकड़ रखते हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से पार्षद प्रत्याशी को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है, यही कारण है कि एक के बाद एक लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि कांग्रेस में मेहनती लोगों की कद्र नहीं होती, जबकि भाजपा में उनका सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि रुद्रपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है और हम रुद्रपुर मेयर सीट और सर्वाधिक पार्षदों के साथ जीत दर्ज कर भाजपा का परचम लहराएंगे।

इस मौके पर उपेन्द्र चौधरी, सुरेश कोली, गुन्नू चौधरी, प्रीत ग्रोवर, मयंक कक्कड़, मुख्य बाजार पार्षद प्रत्याशी सोनू अनेजा, रोनिक नारंग के अलावा चंद्र प्रकाश, ओमप्रकाश, मानस दुनेजा, मयंक माटा, शिवम् गोस्वामी, असित सरकार, दीपक तनेजा, महेश गर्ग, कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए।

Ad

सम्बंधित खबरें