खेलने के दौरान कक्षा का छात्र गौला नदी में बह गया।कोई सुराग नहीं

हल्द्वानी। खेलने के दौरान कक्षा का छात्र गौला नदी में बह गया। उसकी खोजबीन भी की गई लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। बच्चे के नदी में बह जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी ढूंढ खोज की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हैड़ाखान के गांव भेड़िया में रहने वाले पूरन चंद्र जोशी का बेटा मोहित अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका बहता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। ग्राम प्रधान हैड़ाखान मुन्नापलड़िया ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्चे के नदी में बह जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad

सम्बंधित खबरें