विजिलेंस ने नगर निगम के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी। विजिलेंस ने नगर निगम के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभागीय टीम कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार खष्टी बल्लभ उपाध्याय पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी हेड़ा मंदिर कटघरिया नगर निगम में जेई के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि उसने स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस के नाम पर 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीड़ित ने विजिलेंस से ‌शिकायत की। जिस पर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

Ad

सम्बंधित खबरें