जयंती और पुण्यतिथि पर याद किए गए विकास पुरूष पं. नारायण दत्त 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, महान और विकास पुरुष पंडित स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती और चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। कहा कि विकासवादी सोच रखने वाले तिवारी को दलीय सीमा में नहीं रखा जा सकता। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर नैनीताल राड स्थित मधुवन बैंकेट हाल में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी दलों के नेताओं ने विकास पुरूष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने किया। दीपक बल्यूटिया ने पं. एनडी तिवारी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का याद किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड की मजबूती के लिए अनेक कार्य किए थे। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य में विभागों का ढांचा तैयार कर विकास की बुनियाद रखी। 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाया। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पं. तिवारी ने राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित कर राज्य के बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार सृजन करने का काम किया। टिहरी बांध, मनेरी भाली, धौली गंगा जल विद्युत परियोजनाओं का काम पूरा कर राज्य को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर करने का काम किया। राज्य की शिक्षा व्यवस्था में अमूल-चूल परिवर्तन कर एलटी के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। कहा कि नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विकास की जो बुनियाद रखी वह अनंत काल तक चिरस्थाई रहेगी। नारायण दत्त तिवारी ने केंद्रीय उद्योग मंत्री और यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जो विकास कार्य किए वह हमेशा याद किए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि तिवारी एक ऐसा व्यक्तित्व थे जो पूरे देश के साथ विदेशों में भी विख्यात थे। ऐसी शख्सियत की विद्वता को पूरी दुनिया में सराहा जाता था। पं. तिवारी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास को आगे बढ़ाया। इसी का परिणाम है कि आज उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर कोई एक पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेस, भाजपा, सपा, आप, यूकेडी समेत सभी दलों के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, प्रताप बिष्ट, किरण डालाकोटी, रश्मि लमगड़िया, गीतिका बल्यूटिया, आप नेता समित टिक्कू, सपा के अब्दुल मतीन सिद्दीकी, डा. अनिल कपूर डब्बू, शुएब सिद्दीकी, हुकुम सिंह कुंवर, समीर आर्या, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया कांग्रेस नेता ललित जोशी, खजान पांडे, यूकेडी नेता भुवन जोशी, भाजपा नेता ललित जोशी, कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, डॉ. सीमा धानिक, हरीश टप्पी खीमानन्द सनवाल, नीरज जोशी, महेशानंद, जीवन तिवारी, भुवन तिवारी, गौरव बल्यूटिया, राहुल बल्यूटिया, सोनू पांडे, सतीश बल्यूटिया, दामोदर बल्यूटिया, मनोज तिवारी, हेमंत मेहता समेत तमाम राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे

स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलिः

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्य तिथि पर महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए कायों को याद किया। कहा कि उनका कद राजनीति में काफी बड़ा था। बुधवार को स्वराज आश्रम में पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी गई। शहर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पं. तिवारी ऐसे व्यक्तित्व थे जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विख्यात थे। देश की राजनीति में उनका कद बहुत बड़ा था। उन्होंने अपना पूरा जीवन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास में समर्पित कर दिया। उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नींव रखने का श्रेय पं. तिवारी को ही जाता है। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, हेमंत बगडवाल, तारा नेगी, एनबी गुणवंत, शोभा बिष्ट, शशि वर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, हरेंद्र क्वीरा, संदीप भैसोड़ा, सुहेल सिद्दीकी समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

 

 

Ad

सम्बंधित खबरें