हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने से घर में मौजूद महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। दमकल कर्मियों ने सिलिंडर को बाहर निकालकर मौके पर स्थिति काबू की। अचानक सीतापुर की गणेश विहार कालोनी में गली नं चार में अनिल अग्रवाल के घर में अचानक गैस सिलिंडर फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद अनिल के बच्चे, पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान संकेत, अनिकेत पुत्रगण अनिल अग्रवाल और गीता पत्नी अजय के तौर पर हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
सम्बंधित खबरें
युवती ने तीन साल तक एक शोहदे के हाथों शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न सहा।थाने में दी तहरीर
October 16, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने जिले के विकास हेतु रु.- 17218.57 करोड़ की लागत की 18 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
October 15, 2024
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया।
October 15, 2024
सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र।*
October 15, 2024