त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा, सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त*

 

नैनीताल 23 जुलाई : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अवसर पर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल वंदना के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी दिव्यांग मतदाताओं को उनके निवास स्थान से मतदान केंद्र तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने और पुनः घर वापस लाने में सहायता करेंगे। इस हेतु
बेतालघाट/कोटाबाग क्षेत्र हेतु योगेश कुमार पाण्डेय मोबाइल नंबर 7818012454,
धारी क्षेत्र हेतु अंजू बिष्ट मोबाइल 9627523808
व महेन्द्र चन्द्र पाण्डेय 9412677509,
रामगढ़/भीमताल हेतु रवि कुमार मोबाइल 7855333790,
रामगढ़/भीमताल क्षेत्र हेतु दिनेश सिंह बिष्ट मोबाइल 9761310780,
ओखलकांडा/हल्द्वानी क्षेत्र हेतु राहुल चन्द आर्य 8192055757,
ओखलकांडा/कोटाबाग हेतु कृष्ण चन्द्र मोबाइल 7466987789,
रामनगर क्षेत्र हेतु मृदुल राणा मोबाइल नंबर 9411391781,
व जसवीर सिंह मोबाइल 8191861947,
हल्द्वानी क्षेत्र हेतु संजय सिंह बिष्ट जिनका मोबाइल 9761909399 नंबर है।
इन सहायक नोडल अधिकारियों के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन सभी आवश्यक सहायता एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad

सम्बंधित खबरें