सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल यातायात पुलिस ने तल्लीताल व रामनगर क्षेत्र में चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम*

 

*प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *सड़क सुरक्षा माह* में सार्थक परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से *हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा संजय गर्बयाल सीओ ट्रैफिक नैनीताल* के पर्यवेक्षण में

➡️ *उमानाथ मिश्र, उपनिरीक्षक यातायात नैनीताल* व यातायात टीम द्वारा *तल्लीताल क्षेत्र* में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जीआईसी हरीनगर तल्लीताल में जाकर छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सभी को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने एवं सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घायलों की हर संभव मदद करने हेतु अपील की गई। साथ ही किसी ही प्रकार की पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क करने को कहा।

➡️ *बसंत बल्लभ, अपर उपनिरीक्षक यातायात नैनीताल* व यातायात टीम द्वारा *रामनगर क्षेत्र* में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। रामनगर के टेंपो संचालकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सभी को वाहनों को सही स्थिति में रखने तथा प्रपत्र और फिटनेस अध्यावधिक करने कहा गया। सभी से सुझाव और समस्याएं भी जानी गईं। सभी को पैंपलेट वितरित किए गए। साथ ही व्यवहारिक प्रशिक्षण कर रहे पुलिस के रिक्रूट आरक्षियों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

 

Ad

सम्बंधित खबरें