हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो थे है। फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
दूध की सप्लाई देकर लौट रहे वाहन में एकाएक आग लगी
October 12, 2024
उत्तराखंड सरकार ने भानवी सिंह की करोड़ों की भूमि को जब्त किया
October 12, 2024
हल्द्वानी के दुर्गा मंदिर में आयोजित विशाल माता की चौकी, भक्तों ने श्रद्धा से माता का आशीर्वाद प्राप्त किया
October 11, 2024
सरयू नदी में एक महिला उस वक्त बह गयी, जब वहीं पास में निर्मित उत्तर भारत हाईड्रो प्रोजेक्ट ने अपने डैम का पानी खोल दिया।
October 10, 2024
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं का भविष्य बेचने पर आमादा है भाजपा सरकार: सुमित हृदयेश।*
October 10, 2024