दो युवकों पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भौरी डेरा गांव के दो युवक उसके गांव में पानी के कैंपर सप्लाई करते आते हैं। बताया कि आरोपियों ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री से बातचीत करनी चाही थी लेकिन पुत्री ने इनकार कर दिया। आरोप है कि पिछले कुछ दिन से उसकी पुत्री गुमसुम रह रही थी। पूछने पर उसने बताया कि 30 अप्रैल को कैंपर सप्लाई करने वाले युवक उस्मान पुत्र गुलजार और उस्मान पुत्र उसे बहाल फुसलाकर अपने गांव में ले गए थे।

आरोप लगाया कि उन्होंने एक निर्माणाधीन मकान में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad

सम्बंधित खबरें