उत्तराखंड में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पङ रही है

देहरादून-:उत्तराखंड में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पङ रही है बरसात न होने के चलते राज्य में सूखी ठंड ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले रखा है इन सब के बीच तराई क्षेत्र में घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह से हस्त व्यस्त है मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए राज्य के तीन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से लेकर 9:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जनपदों में अनेक स्थानों में माध्यम से घना कोहरा छाए रहेगा जबकि कुछ स्थानों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने से यातायात में अवरोध होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जबकि मौसम विभाग ने पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्र के कुछ स्थान में उथले से माध्यम कोहरा छाए रहने की बात कही है। उत्तराखंड में भी ठंड की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है। प्रदेश में आज भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए। सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार उधम सिंह नगर तक ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा उत्तराखंड की मैदानी जिले की चपेट में है। घना कोहरा होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। सर्द हवाएं चलने और पारा लुढ़कने के कारण कंपकंपी छूट रही है। पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। सूरज निकलने के बाद भी धूप बेअसर हो रही है। गलन बढ़ने के कारण घरों में रह रहे लोगों को भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। देहरादून से हरिद्वार तक पछुआ हवाओं के असर के कारण रातें ठंडी हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में सर्दी का सितम जारी रहेगा। शुष्क मौसम के बीच तापमान में गिरावट के भी आसार हैं। उत्तराखंड में शीत दिवस की स्थिति है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है और अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीत दिवस की स्थिति बन जाती है।

Ad

सम्बंधित खबरें