विजिलेंस टीम ने तहसील बाजपुर में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

हल्द्वानी। विजिलेंस टीम ने तहसील बाजपुर में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह कार्रवाई एक टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कुमाऊं कमिश्नर द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद जब शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय में अपना नाम दर्ज कराने के लिए संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो ने रिश्वत की मांग की।

सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की जांच की और सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया। निरीक्षक अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में टीम ने 11 मार्च को बाजपुर तहसील में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और मोहन सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

डॉ. मुरूगेशन ने जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें। सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है।

Ad

सम्बंधित खबरें