
हल्द्वानी
आज हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कठघरिया के जसवा रामणी कालिका कालोनी स्थित कालिका मंदिर में द्वितीय दिवस पर व्यास जी के द्वारा गोकर्ण और धुन्धकारी की कथा सुनाई,द्वितीय दिवस पर प्रातः सर्वदेव पूजन 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथावाचक गिरीशानंद जोशी जी के द्वारा बताया कि 18 पुराणों में श्रीमद्भागवत श्र्वश्रेष्ट पुराण है इसके सुनने मात्र से ही जगत का कल्याण होता है,व्यास जी द्वारा कथा में कहा कि धुन्धकारी नंबर एक का महान पापी होने के बावजूद भी श्रीमद्भागवत कथा सुनकर परमधाम को प्राप्त किया, कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जगत का कल्याण हो जाता है।आज जजमान के रूप मनोज जोशी, श्रीमती रेखा जोशी जी बैठे, पूजन कार्य पंडित लोकेश जोशी, रूपेश जोशी,मनोज जी कल्याण जी द्वारा सम्पन्न कराई गई।कालिका मंदिर समिति की ओर से भुवन चंद्र जोशी, लीलाधर जोशी, बलवंत सिंह भोज,अभिषेक द्विवेदी, भास्कर पलड़िया,गोपाल सिंह रजवार, आदि कालिका कॉलोनी वासियों द्वारा सहयोग किया।हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष निर्मला रूवाली, कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, पारस रूवाली,सलाहकार प्रकाश जोशी उपस्थित रहे।
