फर्जी चैक मामले में फरार चल रही महिला वारण्टी को किया गिरफ्तार

कोटद्वार। आगामी लोक सभा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। थाना कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद चैक बाउन्स से सम्बन्धित वारण्टी ममता देवी पत्नी राजू सिंह निवासी ग्राम सिमलचौड़ पदमपुर सुखरौ तहसील कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रचना, महिला आरक्षी शालनी, महिला होमगार्ड रश्मि शामिल हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें