दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा बाइक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत

देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में धर्मावाला के पास एक बाइक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि, पति और पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दो वर्षीय बेटा छिंटककर दूर गिर गया। जिससे उसे मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार यूपी के छुटमलपुर का रहने वाला है। परिवार पहाड़ी गली विकासनगर में शादी समारोह में आया था। वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Ad

सम्बंधित खबरें