महिला को गोली मारने के मामले में पति की तलाश

देहरादून। महिला को गोली मारने के मामले में पति की तलाश में लगे दरोगा के पेट में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पति को ट्रैक उसको पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। शनिवार देर रात मसूरी में पता चलने पर पुलिस ने होटलों में चेकिंग अभियान चलाया था। अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया था। केस के जांच अधिकारी मालदेवात चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार के पेट में गोली लगी। गंभीर घायल होने पर मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दरोगा का ऑपरेशन हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ। उसे भी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से दो पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को दिए पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। अभियुक्त पर कठोर कानूनी कारवाई के निर्देश भी दिए। 13 जनवरी की देर शाम थानो रोड पर बडासी पुल के नीचे एक महिला अचेत पड़ी मिली थी। महिला को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ जारी किए गए। 14 जनवरी को कविता राजपूत निवासी गली नंबर पांच निकट पूजा स्वीट्स ज्वालापुर हरिद्वार ने घायल महिला की शिनाख्त अपनी बहन तानिया (24) के रूप में की। बताया कि तानिया ने नंवबर 2021 को शुभम पुत्र प्रभुदयाल निवासी महावीर कलोनी सोनीपत (हरियाणा) से प्रेम विवाह किया था। बताया कि कुछ समय पहले बहन के ससुर प्रभुदयाल घर आए थे। कह रहे थे कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिससे जानमाल का खतरा हो सकता है। इस बीच बीते सितंबर में ससुर लापता हो गए। उनकी गुमशुदगी उनके भतीजे ने सोनीपत में दर्ज कराई है। इधर अक्तूबर से शुभम और तानिया भी लापता थे।

Ad

सम्बंधित खबरें