महिला कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न के विरोध में पुलिस कार्यालय की ओर कूच किया

रूद्रपुर। महिला कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न के विरोध में पुलिस कार्यालय की ओर कूच किया। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पर लगाए गए दो बैरिकेडिंग को पार कर दिया और धरने पर बैठ गईं।

 

इस प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय में प्रवेश करने की जिद पर अड़ी रही। ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग के ऊपर से आने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने इसे विफल कर दिया।

इस घटना ने क्षेत्र में तनाव उत्पन्न कर दिया है और महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

Ad

सम्बंधित खबरें