*524 पाउच कच्ची शराब व 04 पेटी देशी मसालेदार शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

दिनांक *27.05.2026* को पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान—

▪️ गौलागेट हाथीखाल चौकी क्षेत्र मंडी से *अभियुक्त अखिल रजवार पुत्र स्व. आनन्द सिंह निवासी हरिपुर पूर्णानन्द, गोरापड़ाव हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष को 524 पाउच कच्ची शराब खाम* के साथ गिरफ्तार किया गया।

▪️ रेलवे फाटक से 50 मीटर आगे हाथीखाल के पास से *अभियुक्त समरपाल पुत्र स्व. हरिकिशन निवासी गौलागेट हाथीखाल गोरापड़ाव हल्द्वानी, उम्र 58 वर्ष को 04 पेटी देशी मसालेदार शराब माल्टा* मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में क्रमशः—*

▪️ FIR No. 178/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
▪️ FIR No. 179/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम

के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*बरामदगी:*
▪️ 524 पाउच कच्ची शराब खाम
▪️ 04 पेटी देशी मसालेदार शराब (माल्टा मार्का)

*गिरफ्तारी टीम:*

1. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार
2. कानि0 ललित मेहरा
3. कानि0 हरीश राणा

 

Ad

सम्बंधित खबरें