
हल्द्वानी, 17 जुलाई। उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत दुःखद रहा। प्रदेश के स्वर्गीय भूतपूर्व वन मंत्री, आबकारी मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार की पुत्रवधू तथा स्वर्गीय पत्रकार एवं प्रेस क्लब हल्द्वानी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विजय तिवारी की धर्मपत्नी का शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिवंगत अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सदैव परिवार की गरिमा, सामाजिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखा। उनके व्यवहार, सेवा भावना और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व के कारण समाज में उनका विशेष सम्मान था।
उनका परिवार लंबे समय से सार्वजनिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीति तथा पत्रकारिता से जुड़ा रहा है। इस कारण उनके निधन को समाज की एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
उनके निधन पर प्रेस क्लब हल्द्वानी अध्यक्ष संजय तलवाड़ कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अंतिम संस्कार कल सुबह उनके निवास गली नंबर सात रामपुर रोड से रानीबाग में सुबह 8.30 को प्रस्थान करेंगे









