बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले 02 अभियुक्त अलग–अलग कार्यवाहियों में गिरफ्तार*

हल्द्वानी

*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अवैध जुए/सट्टे के संचालन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के प्रयवेक्षण तथा *श्री दिनेश सिह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती सायं में चेकिंग के दौरान अलग–अलग कार्यवाहियों में दो अभियुक्तों को अवैध सट्टे का संचालन/खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

▫️अभियुक्त शोहेल अख्तर पुत्र मो० जलीस अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी ला० न0 17 कोतवाली बनभूलपुरा को मय सट्टा पर्ची पेन गत्ता व नकदी 1670 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 26/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*पुलिस टीम*

1- कानि० हेम चन्द्र डालाकोटी
2- कानि० मो० यासीन

▫️ अभियुक्त अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी आजादनगर, लाल मस्जिद के पास बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को सट्टा पर्ची पेन गत्ता व नकदी 1240 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 27/26 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*पुलिस टीम*

1- कानि० नरेंद्र गिरी
2- कानि० शिवम कुमार

 

Ad

सम्बंधित खबरें