
हल्द्वानी
आज क्वीन्स पब्लिक स्कूल दमुआ ढूंघा में काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एव हॉस्पिटल का निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ जिसमे २१६ रोगियो को चिकित्सा परामर्श एव दवा एव जांच का लाभ लिया ये जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एव चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय खुल्लर ने दी ।
प्रारम्भ पाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ अशोक पाल एव क्वींस पब्लिक कॉलेज के डायरेक्टर आर पी सिंह ने की ।
शिविर ने २०% रोगी जोड़ो के दर्द के , ३०% शुगर एव ब्लड प्रेशर के , १५% स्किन के रोगी १०% पेट के एव शेष सामान्य रोगियो को डॉ विनय खुल्लर, डॉ स्वाति भट्ट , डॉ महेंद्र बोरा , डॉ नेहा उपाध्या, डॉ कल्पना ,डॉ दीपाली डी एम एस डॉ स्वप्निल डॉ देवेश ने रोगियो की जाँच एव परामर्श दिया
डायरेक्टर डॉ अशोक पाल ने कहा जनहित में इस तरह के शिविर निरंतर लगाते रहेंगे
शिविर में निशुल्क मशीनों द्वारा नाड़ी नारीक्षण , प्रकृति परीक्षण , निशुल्क शुगर जांच, ई सी जी, बायोकेमेस्ट्री जांच एव पंचकर्मा आदि किया गया ।
शिविर में माइक्रो दिनेश सनवाल , दीपक बिस्ट , प्रधानाचार्य कविता कलकोटी निकिता संजीव ,हेमा ए सपना ने सहयोग किया ।









