सड़क किनारे स्कूटी लेकर खड़ी लोकगायिका को ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क किनारे स्कूटी लेकर खड़ी लोकगायिका को ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमाट्रम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में हुआ है। बताया जाता है कि जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा (33) पत्नी महेश राणा निवासी नौगजा कल्याणपुर गुरूवार को होली मिलने स्कूटी से अपने मायके गांव बिचपुरी खैरना गई थी। दोपहर 12:30 बजे जब वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रही थी की तभी ईंटों से ओवर लोड लदी ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उनका जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में रिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल रिंकू राणा को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी एवं ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।

Ad

सम्बंधित खबरें