शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण में आरोपी गिरफ़्तार

पिथौरागढ़। शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व नगर में रहने वाली एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। युवती ने रविन्द्र कोठारी हाल रई व मूल निवासी उड़ई देवलथल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2022 से आरोपी शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। गर्भवती होने पर वह उससे बच्चा गिराने का दवाब डाल रहा है और मारपीट कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर जांच एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई।

Ad

सम्बंधित खबरें