देहरादून 25 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण का भी संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे व समरसता की भावना को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का भी आहवान किया है।
सम्बंधित खबरें
हरिद्वार न्यूज़-सनसनीखेज गोलीकांड के अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा*
December 19, 2024
हरिद्वार न्यूज़ -274.5 ग्राम स्मैक बरामद, 03 नशा तस्कर दबोचे* *बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपये*
December 19, 2024
58 किलो से अधिक गांजा तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
December 19, 2024
56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार अवसर-मुख्यमंत्री*
December 19, 2024
हरिद्वार न्यूज़ -जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने पर आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*
December 19, 2024
मसूरी ट्रैफिक पर एक्शन प्लान को लागू करने की तैयारी* *मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ की समीक्षा*
December 19, 2024