भीमताल में हुए बाद हादसे के बाद प्रशासन एक्शन में आया है, प्रशासनिक तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन नहीं करने पर आरएम पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है।जिसका आदेश जारी हो चुका है। बता दे भीमताल हास्य में मृत्यु की संख्या 5 पहुंच चुकी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल नेहा पंत को एयरलिफ्ट कर चुके भेज दिया गया है। नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास बुधवार को रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। एक कार को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के दौरान अधिकारियों का फोन ना उठाने पर नैनीताल परिक्षेत्र की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है। बुधवार दोपहर एक बजे आमडाली पहुंची हल्द्वानी डिपो की बस पलक झपकते ही हादसे का शिकार हो गई। फिर वह नजर आया, जो चार नवंबर को मरचूला में हुए हादसे से भी भयानक था। आमडाली में 150 फुट गहरी खाई में गिरी बस के परखचे उड़ गए। बस की छत ही उड़ गई। लगेज स्टैंड समेत कई हिस्से इधर-उधर बिखरे नजर आए। यात्रियों को संभलने का भी मौका भी नहीं मिला। चार-पांच पलटी मारते हुए बस खाई में गिरी तो भयानक दृश्य था। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल है।
सम्बंधित खबरें
राज्य के 13 निकायों में पहली बार छोटी सरकार चुनी जाएगी
December 26, 2024
घोलतीर सुरंग में काम रहे दो मजदूरों के ऊपर मलबा गिरने एक की मौत
December 26, 2024
बस दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक पांच लोगों की मौत
December 26, 2024
भीमताल बस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा मृतकों की संख्या 4 हो गई
December 25, 2024
विभिन्न अस्पतालों से लम्बे गयाब चल रहे 158 चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त
December 25, 2024
38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न सिर्फ उत्तराखण्ड मेें खेलों को बढावा मिलेगा बल्कि देशभर में प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी। खेल मंत्री*
December 25, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया।
December 25, 2024
ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 112 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई 5 वाहन सीज, 4 वाहन चालकों के डीएल निरस्त की कार्रवाई
December 25, 2024
राष्ट्रीय खेलः 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी*
December 25, 2024