एसडीएम की तैनाती न होने से नाराज पार्षद ने रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन किया

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती न होने के कारण प्रशासनिक और न्यायिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात से नाराज होकर सोमवार को नगर निगम पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस धरने को शहर विधायक सुमित हृदयेश ने भी समर्थन दिया।

गौरतलब है कि एसडीएम राहुल शाह के तबादले को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नए एसडीएम की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते एसडीएम कार्यालय में न्यायिक कार्य लगभग ठप हो गया है। कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, वहीं धारा 143 और 229-बी से जुड़े प्रकरणों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्षद रवि जोशी ने प्रशासन के खिलाफ एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना दिया। धरने को समर्थन देने के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर बातचीत कर जल्द से जल्द नए एसडीएम की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि एसडीएम की नियुक्ति शासन स्तर से की जानी है, लेकिन इसमें हो रही देरी के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Ad

सम्बंधित खबरें