चोरगलिया क्षेत्र से बैटरी चोर गिरफ्तार*

हल्द्वानी

दिनांक 17/02/2026 को वादी श्री नाजिम पुत्र तस्लीम खान निवासी अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 थाना –लालकुआं, नैनीताल द्वारा थाना चोरगलिया में आकर तहरीर दी गई कि उनके डंपर से किसी अज्ञात द्वारा बैटरी चोरी की गई है। वादी की तहरीर के आधार पर *थाना चोरगलिया* पर *मु०अ०सं०–10/ 26 धारा 303(2) BNS* पंजीकृत किया गया और विवेचना उप निरीक्षक नीशू गौतम को सुपुर्द की गई।

*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक* के नेतृत्व में चोरी के खुलासे व माल बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त* आदित्य कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश लाल निवासी धर्मगढ़, थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को रेखाल खत्ता को जाने वाले कच्चे मार्ग पर चोरी हुई बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

*बरामदगी-* अभियोग से संबंधित चोरी गई एक अदद डंपर की बैटरी।

*गिरफ्तारी टीमः-*
▫️उप निरीक्षक नीशू गौतम
▫️अपर उप निरीक्षक मनजीत सिंह
▫️हेड कांस्टेबल 156 जगदीश सिंह। ▫️कांस्टेबल 533 चंदन सिंह

 

Ad

सम्बंधित खबरें