
भीमताल
*डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. एसएसपी नैनीताल* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम में *डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल एवं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ भवाली* के पर्यवेक्षण तथा *श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल* के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.01.2026 को भीमताल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान *अभियुक्त* हर्षित कुमार उर्फ हेमु आर्या पुत्र स्व0 खीम राम निवासी बिठोरिय़ा न0 1 नियर राजकीय इण्टर कालेज कुसुमखेड़ा थाना मुखानी जिला–नैनीताल को *96 पाउच ट्रेटा पैक देशी शराब संतरा मार्का* की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध *थाना भीमताल* पर *एफआईआर न0 01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी टीम*
*1.* श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल।
*2.* उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह (प्रभारी चौकी सलड़ी)
*3.* कानि0 नरेश परिहार (कोतवाली भीमताल )
*4.* कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा (कोतवाली भीमताल)









