भाजपा सामाजिक समरसता के मिशन में हो रही कामयाब : महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा में आज वाल्मीकि समाज, किसान यूनियन से जुड़े बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, समाज के सभी वर्गों का पार्टी में शामिल होना, हमारे सामाजिक समरसता के मिशन की सफलता को दर्शाता था। पार्टी मुख्यालय में हुए आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका एवं फूलमाला पहनाकर सभी लोगों का स्वागत किया। संगठन की सदस्यता दिलाते हुए, उन्होंने सभी की लोगों से अबकी बार 400 पार के मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया। साथ ही कहा कि ये चुनाव इतिहास का निर्माण करने वाले अमृतकाल में हो रहे हैं, जब विकसित भारत का सपना साकार होता नजर आने लगा है। विगत 10 वर्षों में पूर्ववृति सरकारों के दिए गड्ढों को भरते हुए आज शीर्ष राष्ट्र बनने के लिए मार्ग का निर्माण मोदी जी कर चुके हैं। लिहाजा फिर से मोदी जी को पीएम बनाकर, अब हमे देश को विकास के इस हाइवे पर ले जाना है और विश्व सिरमौर बनने की मंजिल को पाना है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भरोसा दिलाया कि सभी की भावनाओं एवं सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही कहा, वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ लोगों का बड़ी संख्या में यहां आने का यह फैसला बताता है कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सामाजिक समरसता के मिशन में कामयाब हो रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें