पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

चमोली। आज पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद में नियुक्त आंकिक उप निरीक्षक (एम) सुदेश पुरी का स्थानान्तरण जनपद हरिद्वार होने पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह में एसपी महोदया द्वारा स्थानान्तरित आंकिक के जनपद नियुक्ति के दौरान किये गये कार्यो की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारियों का उच्च मनोबल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्वहन करने हेतु शुमकामनाएं दी गयी।
विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह, वाचक श्री जयपाल नेगी, आशुलिपिक श्री मनोज कुमार द्वारा स्थानान्तरित पुलिस अधिकारी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके साथ कार्य करने के अनुभव को साझा कर नव नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना सचिन चौहान, प्रधान लिपिक प्रदीप विष्ट सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें