
हल्द्वानी/लाल कुआँ: चंदन हॉस्पिटल द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लाल कुआँ के सहयोग से एक निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा।
इस कैंप में चंदन हॉस्पिटल के 14 अनुभवी सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरो की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया। शिविर में डॉ. रजत वर्शनेय (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. शशांक बंसल (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अदिति सेन (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. सुमित मंडल (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. हिमांशु सूर्य (गैस्ट्रो फिजिशियन), डॉ. विजय मित्तल (गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. विजेयता तापारिया (न्यूरो फिजिशियन), डॉ. निकहत अली (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. हिमांशु कुमार एवं डॉ. स्वाति पाल (जनरल फिजिशियन), डॉ. विकास दादिच (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल शर्मा (जनरल सर्जन) तथा डॉ. परवेज़ अहमद (चेस्ट फिजिशियन) ने अपनी सेवाएं दीं।
कैंप के दौरान मरीजों को निःशुल्क ईसीजी (ECG), पीएफटी (PFT), रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) तथा शुगर, ब्लड प्रेशर (BP), ऊंचाई आदि की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
चंदन हॉस्पिटल के सीईओ – डॉ परवेज़ अहमद ने इस आयोजन में सहयोग के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लाल कुआँ के सीईओ – श्री अजय कुमार गुप्ता और डॉ शिव शंकर पंत आदि का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया जिन्होंने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लिया। यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









