
चम्पावत 15 जुलाई, 2026
*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण और धार्मिक महत्व के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए, मा0 मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के लिए की गई घोषणा को पूरा करने के लिए शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इसके तहत प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम के पास स्थित सेलागाड़ गांव में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य को मंजूरी दे दी गई है। वित्त विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹19.68 लाख (उन्नीस लाख अड़सठ हजार रुपये) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शासन के इस निर्णय से सेलागाड़ गांव के निवासियों को सुगम आवागमन मिलेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निर्माण कार्य को पूरी पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।









