चोरगलिया पुलिस ने 71 पाउच तथा लालकुआं पुलिस ने 63 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 लोगों को किया गिरफ्तार,*

हल्द्वानी

*
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में *नैनीताल पुलिस* द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में *एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल* के निर्देशन में कोतवाली चोरगलिया तथा लालकुआं पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 02.01.2026 को *दो अलग अलग मामलों में 02 लोगों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।*

➡️ *चोरगलिया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*

*प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया श्री हरपाल सिंह* के नेतृत्व में *चोरगलिया पुलिस* द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान के दौरान *उमेश राम पुत्र हयात राम* निवासी ग्राम नलई थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र-36 वर्ष को *71 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।*
उक्त संबंध में *कोतवाली चोरगलिया* में *FIR NO- 01/26 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*पुलिस टीम*
▪️हे0 का0 जगदीश सिंह
▪️का0 भारत भूषण
▪️ का0 शैलेन्द्र सिंह

 

➡️*लालकुआं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही,*

*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टांडा जंगल लालकुआ से *मनोज राम उर्फ भीम राम* पुत्र स्व0 माधो राम निवासी तिवारी नगर 1 बिन्दुखत्ता लालकुआ जनपद नैनीताल को *63 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।*

उक्त संबंध में *कोतवाली लालकुआं* में *FIR N0- 02/26 धारा आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

*पुलिस टीम*
▪️उ0नि0 वन्दना चौहान
▪️का0 आनन्दपूरी
▪️का0 तरूण मेहता

 

Ad

सम्बंधित खबरें