शाहजहांपुर से गुमशुदा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को चोरगालिया पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द,*

हल्द्वानी

दिनांक 28.12.2025 को थाना चोरगलिया पुलिस को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य प्रतीत हो रही महिला के चोरगलिया बाजार में घूमने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया श्री हरपाल सिंह* द्वारा पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा महिला से नाम व घर का पता पूछने पर अपना नाम व पता नही बताया गया।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उक्त महिला को थाने लाया गया। कुछ समय उपरान्त पुनः पूछे जाने पर अपना नाम *मुन्नी देवी निवासी शाहजहाँपुर उ0प्र0* तथा अपने *पति का नाम भानू प्रकाश तथा मोबाइल नंबर भी बताया गया।*

महिला द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर भानू प्रकाश पुत्र रूप लाल निवासी ग्राम डडिया बाजार, चौढेरा चौढेरी, निगोही, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश सम्पर्क करने तथा महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त द्वारा स्वयं की पत्नी होना बताया। तथा शाहजहाँपुर में दिनांक 27.12.2025 को गुमशुदगी अंकित होना बताया गया।

भानू प्रकाश पुत्र रूप लाल निवासी उपरोक्त को थाना चोरगलिया बुलाकर उक्त महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*पुलिस टीम*
▪️उ0नि0 निधि शर्मा
▪️कानि0 राजेश सिंह
▪️म0कानि0 रामेश्वरी
▪️म0का0 दीपा टम्टा

 

Ad

सम्बंधित खबरें