गौचर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के युवा व कदावर नेता सुनील पंवार ने अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दिया

देहरादून। नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को चमोली जनपद में एक बड़ा झटका लगा है। गौचर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के युवा व कदावर नेता सुनील पंवार ने अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सुनील पंवार के समर्थन में कई कांग्रेसी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने भी अपने पद व पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव से पूर्व असहज कर दिया है। सुनील पंवार ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है,व कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने वालों को तवज्जो देकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण उन्होंने अपने पद व पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जिस कारण उन्होंने यह फैंसला लिया है। कहा कि वह नगर पा लिका का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ने जा रहे हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें