
हल्द्वानी
*डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत पुलिस द्वारा रात्रि के दौरान व्यापक स्तर पर *क्लीन स्वीप अभियान* चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान *मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं संवेदनशील स्थानों* पर पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई।
अभियान का उद्देश्य *अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत* करना है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाते हुए होटल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी *सत्यापन अभियान* चलाया गया।
नैनीताल पुलिस जनपद में *शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध* है।
आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी *संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस* को दें।









