भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन: स्वतंत्र पत्रकारिता तथा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को जनता के मुद्दों को निष्पक्ष तरीके से उठाने की दी जानकारी

आज स्वराज आश्रम कांग्रेस भवन में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें स्वतंत्र पत्रकारिता तथा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को जनता के मुद्दों को निष्पक्ष तरीके से उठाने के लिए बताया गया तथा जो भी पत्रकार या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जो जनता के मुद्दों को निष्पक्ष तरीके से उठता है उसे किसी भी प्रकार की लीगल सहायता भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा प्रदान की जाएगी ।

बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकल के जरूरी मुद्दों को देशव्यापी मीडिया तक पहुंचाना तथा राष्ट्रीय स्तर तक जनता की आवाज को पहुंचाने का कार्य भारतीय युवा कांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कर रही है

मीटिंग में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के सूचना अधिकारी फैज महमूद जी बुलंदशहर जिला कमेटी किस जिला महासचिव सैयद अमान जी तथा सैयद सलमान जी , जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल , प्रदेश महासचिव अनस हुसैन , प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू जी, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान , जिला सचिव फरमान, जिला सचिव मनदीप सिंह गुजराल , ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी , युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें